19 January 2021 03:51 PM
भारत अपडेट। गुरमीत चौधरी ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों और दिमाग में अमिट छाप छोड़ी है और अधिक महत्वपूर्ण रूप से रामायण टीवी सीरीज में भगवान राम के रूप में गुरमीत बेहतरीन भूमिका निभा चुके हैं। हमेशा आगे बढ़ते रहने और सामाजिक और उल्लेखनीय कारणों को बढ़ावा देने के लिए, गुरमीत एक बार फिर अयोध्या मंदिर के फंड के लिए लोगों से योगदान करने का आग्रह कर रहे हैं।
हाल ही में, अक्षय कुमार ने मंदिर की फंडिंग के प्रति अपना समर्थन देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और उन्हें फॉलो करने वाला और कोई नहीं, बल्कि द वाइफ के एक्टर, गुरमीत चौधरी थे। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से भगवान राम और हनुमान की कहानी सुनाई और अपने फैंस और ऑडियंस को अयोध्या मंदिर का महत्व और इसकी प्रासंगिकता समझाई। ‘मैंने वह स्थान हासिल किया है जहां आज मैं हूं। श्री राम का धन्यवाद करता हूं क्योंकि मेरे डेब्यू के समय मुझे उनकी भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला। अयोध्या मंदिर की फंडिंग की पहल से, हम सभी को भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका मिला है। मेरी योजना जल्द ही साइट विजिट करने की है‘, गुरमीत ने कहा।
नेक विचार, विनम्र स्वभाव और प्रतिभा समानता, गुरमीत चैधरी निश्चित रूप से एंटरटेनमेंट फिल्म इंडस्ट्री में सबसे प्रमुख नामों में से एक बनने की राह पर है।
RELATED ARTICLES
25 February 2021 05:20 PM
भारत अपडेट डॉट कॉम एक हिंदी स्वतंत्र पोर्टल है, जिसे शुरू करने के पीछे हमारा यही मक़सद है कि हम प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी परोस सकें। हम कोई बड़े मीडिया घराने नहीं हैं बल्कि हम तो सीमित संसाधनों के साथ पत्रकारिता करने वाले हैं। कौन नहीं जानता कि सत्य और मौलिकता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हमारी भी यही ताक़त है। हमारे पास ग्राउंड रिपोर्ट्स हैं, हमारे पास सत्य है, हमारे पास वो पत्रकारिता है, जो इसे ओरों से विशिष्ट बनाने का माद्दा रखती है।
'भारत अपडेट' शुरू करने के पीछे एक टीस भी है। वो यह कि मैनस्ट्रीम मीडिया वो नहीं दिखाती, जो उन्हें दिखाना चाहिए। चीखना-चिल्लाना भला कौनसी पत्रकारिता का नाम है ? तेज़ बोलकर समस्या का निवारण कैसे हो सकता है भला? यह तो खुद अपने आप में एक समस्या ही है। टीवी से मुद्दे ग़ायब होते जा रहे हैं, हां टीआरपी जरूर हासिल की जा रही है। दर्शक इनमें उलझ कर रह जाता है। इसे पत्रकारिता तो नहीं कहा जा सकता। हम तो कतई इसे पत्रकारिता नहीं कहेंगे।
हमारे पास कुछ मुट्ठी भर लोग हैं, या यूं कहें कि ना के बराबर ही हैं। लेकिन जो हैं, वो अपने काम को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण मानने वालों में से हैं। खर्चे भी सामर्थ्य से कुछ ज्यादा हैं और इसलिए समय भी बहुत अधिक नहीं है। ऊपर से अजीयतों से भरी राहें हमारे मुंह-नाक चिढ़ाने को सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं।
हमारे साथ कोई है तो वो हैं- आप। हमारी इस मुहिम में आपकी हौसलाअफजाई की जरूरत पड़ेगी। उम्मीद है हमारी गलतियों से आप हमें गिरने नहीं देंगे। बदले में हम आपको वो देंगे, जो आपको आज के दौर में कोई नहीं देगा और वो है- सच्ची पत्रकारिता।
आपका
-बाबूलाल नागा
एडिटर, भारत अपडेट
bharatupdate20@gmail.com
+919829165513
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by Bharat Update| Designed by amoadvisor.com