29 January 2021 02:49 PM
भारत अपडेट। रेलगाड़ी, विमान और कार जैसी गाड़ियों ने हमारी जिंदगी काफी आसान बना दिया है। आज कल सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है की दुनिया की पहली ट्रेन भारत की है। तो क्या सच में पहली रेलगाड़ी भारत में चली। क्या ये खबर पक्की है? सोशल मीडिया पर ये दावा किया। इस पोस्ट को तकरीबन 21 हजार लोग लाइक और काफी सारे लोगों ने शेयर किया है इसी दावे के साथ कि ये ट्रेन भारत की सबसे पहली चलने वाली ट्रेन है।
न्यूज18 इंडिया की पड़ताल में पता लगा कि भारत में सबसे पहली रेलगाड़ी 16 अप्रैल 1853 में चली थी जो कि महाराष्ट्र के मुंबई में बोरीबंदर स्टेशन से थाणे तक चली थी पर वायरल वीडियो को देखकर लग रहा था जैसे ये ट्रेन कुछ साल पहले ही रेलवे ट्रेक पर उतारी गई हो। इसके बाद चैनल की टीम ने वीडियो के कुछ हिस्सो को लेकर इंटरनेट पर ढूंढना शुरू किया। वायरल वीडियो ट्यूब पर नजर आया लेकिन ये वायरल वीडियो की तरह छोटा नहीं था। ये वीडियो पूरे दस मिनट का था और इसे 16 अक्टूबर 2010 को ही अपलोड किया गया था।
पड़ताल को आगे बढ़ाने पर न्यूज18 इंडिया टीम को इसी से मिलता-जुलता एक और वीडियो जर्मनी के रेल म्यूजियम की वेबसाइट पर भी मिला जो अक्सर रेलगाड़ियों के वीडियो को साझा करते है। वेबसाइट पर बताया गया है कि ये सामान ढोने वाली एक ट्रेन है जो भाप से चलती है। वायरल वीडियो वाली ट्रेन साल 1940 में बनी है। इसके ठीक उलट भारत में जो पहली ट्रेन चलाई गई थी वो तो साल 1853 था। मतलब साफ है वायरल वीडियो के साथ भारत के नाम पर फर्जी दावा किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
19 October 2020 03:05 PM
भारत अपडेट डॉट कॉम एक हिंदी स्वतंत्र पोर्टल है, जिसे शुरू करने के पीछे हमारा यही मक़सद है कि हम प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी परोस सकें। हम कोई बड़े मीडिया घराने नहीं हैं बल्कि हम तो सीमित संसाधनों के साथ पत्रकारिता करने वाले हैं। कौन नहीं जानता कि सत्य और मौलिकता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हमारी भी यही ताक़त है। हमारे पास ग्राउंड रिपोर्ट्स हैं, हमारे पास सत्य है, हमारे पास वो पत्रकारिता है, जो इसे ओरों से विशिष्ट बनाने का माद्दा रखती है।
'भारत अपडेट' शुरू करने के पीछे एक टीस भी है। वो यह कि मैनस्ट्रीम मीडिया वो नहीं दिखाती, जो उन्हें दिखाना चाहिए। चीखना-चिल्लाना भला कौनसी पत्रकारिता का नाम है ? तेज़ बोलकर समस्या का निवारण कैसे हो सकता है भला? यह तो खुद अपने आप में एक समस्या ही है। टीवी से मुद्दे ग़ायब होते जा रहे हैं, हां टीआरपी जरूर हासिल की जा रही है। दर्शक इनमें उलझ कर रह जाता है। इसे पत्रकारिता तो नहीं कहा जा सकता। हम तो कतई इसे पत्रकारिता नहीं कहेंगे।
हमारे पास कुछ मुट्ठी भर लोग हैं, या यूं कहें कि ना के बराबर ही हैं। लेकिन जो हैं, वो अपने काम को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण मानने वालों में से हैं। खर्चे भी सामर्थ्य से कुछ ज्यादा हैं और इसलिए समय भी बहुत अधिक नहीं है। ऊपर से अजीयतों से भरी राहें हमारे मुंह-नाक चिढ़ाने को सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं।
हमारे साथ कोई है तो वो हैं- आप। हमारी इस मुहिम में आपकी हौसलाअफजाई की जरूरत पड़ेगी। उम्मीद है हमारी गलतियों से आप हमें गिरने नहीं देंगे। बदले में हम आपको वो देंगे, जो आपको आज के दौर में कोई नहीं देगा और वो है- सच्ची पत्रकारिता।
आपका
-बाबूलाल नागा
एडिटर, भारत अपडेट
bharatupdate20@gmail.com
+919829165513
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by Bharat Update| Designed by amoadvisor.com