01 January 2021 02:42 PM
भारत अपडेट। भारत की प्रमुख डीटीएच कंपनी डिश टीवी इंडिया लिमिटेड ने अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वॉचो’ पर नई सीरीज ‘द जेल प्लान को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह देश की पहली जेल से भागने की कहानी है, जिसमें महिला किरदार केंद्र में है। अनिल आनंद और हरिकीरत द्वारा संकल्पित तथा फिल्मकरी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित यह वेब सीरीज ट्विस्ट, ग्रे किरदारों और अल्पनीय परिस्थितियों से भरपूर है। इस नई सीरीज के साथ, डिश टीवी ने अपने दर्शकों को अलग हटकर और मनोरंजन से भरपूर कंटेंट देने के अपने ट्रैक रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।
‘द जेल प्लान’ एक कैदी के सबसे अच्छे और सबसे बुरे दिन को दर्शाती एक दिलचस्प और भावनात्मक कहानी है। किस तरह जेल एक इंसान को बदल देता है यह कहानी उसके बारे में है। यह सीरीज एक बेहद सुरक्षित महिला जेल के कड़वे सच को दर्शाता है। यह जेल आमतौर पर फिल्मों में दिखाए जाने वाले अंधेरे और गंदगी से भरे जेलों से कहीं अलग है। इस कहानी में उस समय एक नया मोड़ आ जाता है जब जेल अधिकारियों को कैदी के जेल से भागने की योजना के बारे में पता चल जाता है। इस सीरीज में साधिका सयाल, लवीना खानचंदानी, स्तुति तिवारी, अंशु सचदेव, पदम संधू, राजश्री ठक्कर और सतीश वाघेला जैसे धुरंधर कलाकार हैं।
नई सीरीज के लॉन्च के बारे में बताते हुए, कोरपोरेट हेड मार्केटिंग, डिश टीवी व वॉचो, डिश इंडिया लिमिटेड, सुखप्रीत सिंह ने बताया, ‘’वॉचो में हम हमेशा युवाओं को अलग तरह का मनोरंजन देने के मामले में आगे रहे हैं। हमने विविध कैटेगरीज में विभिन्न जोनर्स में नए जमाने के अनुसार अनूठा कंटेंट पेश किया है। हमें अपने तरह की पहली भारत की जेल से भागने की सीरीज की घोषणा करते हुए काफी खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। हमारे ओटीटी पर ‘द जेल प्लान’ महिला केंद्रित सीरीज है। इस नई सीरीज के लॉन्च के साथ हमने अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखा है। साथ ही अपने प्लेटफॉर्म पर ओरिजिनल कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं।‘’
हर जोनर में सहेज कर रखे जाने वाले कंटेंट पेश करते हुए, ‘वॉचो’ ने काफी सारे ओरिजिनल शोज दिए हैं। उनमें ‘जालसाजी’, ‘तितली-करंट मारती है’, ‘इट्स माय प्लेजर’, ‘4 थीव्स’, ‘लव क्राइसिस’ , ‘अर्धसत्य‘, ‘मॉर्चूरी’, ‘छोरियां’, ‘रक्त चंदन’, जैसी वेब सीरीज के साथ ओरिजिनल इंफ्लूएंसर शोज जैसे ‘लुक आई कैन कुक’, ‘बिखरे हैं अल्फाज’, शामिल हैं। वॉचो कई सारे स्क्रीन (एंड्रॉइड तथा आईओएस डिवाइस, डिश स्मार्ट डिवाइसेस, डी2एच मैजिक डिवाइसेस, और फायर टीवी स्टिक) तथा www.watcho.com पर उपलब्ध है।
RELATED ARTICLES
भारत अपडेट डॉट कॉम एक हिंदी स्वतंत्र पोर्टल है, जिसे शुरू करने के पीछे हमारा यही मक़सद है कि हम प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी परोस सकें। हम कोई बड़े मीडिया घराने नहीं हैं बल्कि हम तो सीमित संसाधनों के साथ पत्रकारिता करने वाले हैं। कौन नहीं जानता कि सत्य और मौलिकता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हमारी भी यही ताक़त है। हमारे पास ग्राउंड रिपोर्ट्स हैं, हमारे पास सत्य है, हमारे पास वो पत्रकारिता है, जो इसे ओरों से विशिष्ट बनाने का माद्दा रखती है।
'भारत अपडेट' शुरू करने के पीछे एक टीस भी है। वो यह कि मैनस्ट्रीम मीडिया वो नहीं दिखाती, जो उन्हें दिखाना चाहिए। चीखना-चिल्लाना भला कौनसी पत्रकारिता का नाम है ? तेज़ बोलकर समस्या का निवारण कैसे हो सकता है भला? यह तो खुद अपने आप में एक समस्या ही है। टीवी से मुद्दे ग़ायब होते जा रहे हैं, हां टीआरपी जरूर हासिल की जा रही है। दर्शक इनमें उलझ कर रह जाता है। इसे पत्रकारिता तो नहीं कहा जा सकता। हम तो कतई इसे पत्रकारिता नहीं कहेंगे।
हमारे पास कुछ मुट्ठी भर लोग हैं, या यूं कहें कि ना के बराबर ही हैं। लेकिन जो हैं, वो अपने काम को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण मानने वालों में से हैं। खर्चे भी सामर्थ्य से कुछ ज्यादा हैं और इसलिए समय भी बहुत अधिक नहीं है। ऊपर से अजीयतों से भरी राहें हमारे मुंह-नाक चिढ़ाने को सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं।
हमारे साथ कोई है तो वो हैं- आप। हमारी इस मुहिम में आपकी हौसलाअफजाई की जरूरत पड़ेगी। उम्मीद है हमारी गलतियों से आप हमें गिरने नहीं देंगे। बदले में हम आपको वो देंगे, जो आपको आज के दौर में कोई नहीं देगा और वो है- सच्ची पत्रकारिता।
आपका
-बाबूलाल नागा
एडिटर, भारत अपडेट
bharatupdate20@gmail.com
+919829165513
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by Bharat Update| Designed by amoadvisor.com