01 July 2020 10:13 PM
भारत अपडेट न्यूज। सोनी सब अपने मजेदार शो मैडम सर से दर्शकों का मनोरंजन करने में जुटा हुआ है, जिसे इस साल के शुरूआत में लॉन्च किया गया था। मैडम सर अपनी टैग लाइन, ‘कुछ बात है क्योंकि जज्बात है‘ के साथ, चार सशक्त महिला पुलिस अधिकारियों की आंखों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को दर्शाने की कोशिश करता है, जो चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहती हैं और हर मामले को हल करती हैं।
यह शो अपने दर्शकों को टैलेंटेड एक्टर्स के बेहतरीन मिक्सचर और रोमांचक स्टोरी लाइन के साथ, रोमांच से सराबोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। लॉकडाउन के दौरान, इस वर्ष की शुरुआत में शो के साथ डेब्यू करने वाली, गुलकी जोशी (हसीना मल्ली के रूप में), युक्ति कपूर (करिश्मा सिंह के रूप में), भाविका शर्मा (संतोष शर्मा के रूप में) और सोनाली नाइक (पुष्पा सिंह के रूप में) ने मैडम सर के सेट पर एक दूसरे को काफी मिस किया। हालांकि सभी जरूरी नियमों का पालन करते हुए शूट के रीओपन होने के बाद शो के कलाकार काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि अब उन्हें वह करने का मौका मिलेगा जिसे वह सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और वह है अपने दर्शकों को एंटरटेन करना।
लगभग 3 महीने के अंतराल के बाद पहली बार मैडम सर के सेट पर वापस आने के बाद कई सारे बदलाव देखने को मिले, जैसे क्रू और क्रू का अपनी टीम की सुरक्षा के लिए हर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करना।
इस बारे में बात करते हुए, हसीना मल्लिक की भूमिका निभा रही गुलकी जोशी ने कहा, “सेट पर वापस आना वास्तव में काफी हैवी है। अभी सेट पर बहुत कम लोग हैं लेकिन यह अभी भी घर जैसा लगता है। सोनी सब और प्रोडक्शन हाउस ने सेट पर सभी की भलाई सुनिश्चित करने के लिए कई सुरक्षा उपाय किए हैं। उचित स्वच्छता और सुरक्षा गियर के बिना किसी को भी सेट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। हम सभी सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम हर समय एक उचित दूरी बनाए रखें, ये एक दम अलग अनुभव है।
हम सभी समझते हैं और स्वीकार करते हैं कि ये उपाय हमारी और पूरी टीम की सुरक्षा के लिए किए गए हैं। मुझे उम्मीद है कि चीजें जल्द ही बेहतर हो जाएंगी और हम बहुत जल्द अपने दर्शकों के लिए नए एपिसोड लाने की उम्मीद कर रहे हैं।‘
RELATED ARTICLES
20 January 2021 08:56 PM
भारत अपडेट डॉट कॉम एक हिंदी स्वतंत्र पोर्टल है, जिसे शुरू करने के पीछे हमारा यही मक़सद है कि हम प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी परोस सकें। हम कोई बड़े मीडिया घराने नहीं हैं बल्कि हम तो सीमित संसाधनों के साथ पत्रकारिता करने वाले हैं। कौन नहीं जानता कि सत्य और मौलिकता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हमारी भी यही ताक़त है। हमारे पास ग्राउंड रिपोर्ट्स हैं, हमारे पास सत्य है, हमारे पास वो पत्रकारिता है, जो इसे ओरों से विशिष्ट बनाने का माद्दा रखती है।
'भारत अपडेट' शुरू करने के पीछे एक टीस भी है। वो यह कि मैनस्ट्रीम मीडिया वो नहीं दिखाती, जो उन्हें दिखाना चाहिए। चीखना-चिल्लाना भला कौनसी पत्रकारिता का नाम है ? तेज़ बोलकर समस्या का निवारण कैसे हो सकता है भला? यह तो खुद अपने आप में एक समस्या ही है। टीवी से मुद्दे ग़ायब होते जा रहे हैं, हां टीआरपी जरूर हासिल की जा रही है। दर्शक इनमें उलझ कर रह जाता है। इसे पत्रकारिता तो नहीं कहा जा सकता। हम तो कतई इसे पत्रकारिता नहीं कहेंगे।
हमारे पास कुछ मुट्ठी भर लोग हैं, या यूं कहें कि ना के बराबर ही हैं। लेकिन जो हैं, वो अपने काम को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण मानने वालों में से हैं। खर्चे भी सामर्थ्य से कुछ ज्यादा हैं और इसलिए समय भी बहुत अधिक नहीं है। ऊपर से अजीयतों से भरी राहें हमारे मुंह-नाक चिढ़ाने को सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं।
हमारे साथ कोई है तो वो हैं- आप। हमारी इस मुहिम में आपकी हौसलाअफजाई की जरूरत पड़ेगी। उम्मीद है हमारी गलतियों से आप हमें गिरने नहीं देंगे। बदले में हम आपको वो देंगे, जो आपको आज के दौर में कोई नहीं देगा और वो है- सच्ची पत्रकारिता।
आपका
-बाबूलाल नागा
एडिटर, भारत अपडेट
bharatupdate20@gmail.com
+919829165513
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by Bharat Update| Designed by amoadvisor.com