12 January 2021 09:01 AM
भारत अपडेट। एण्डटीवी के ‘एक महानायक डॉ. भीमराव आम्बेडकर‘ में एक ऐसे आसाधारण व्यक्तित्व वाले डॉ. बी.आर. आम्बेडकर के जीवन की कहानी दिखाई गई है, जिसे इससे पहले कभी नहीं देखा गया। इसमें बताया गया है कि कैसे सही के लिए हमेशा एक जंग की भावना मन में रखकर आम्बेडकर एकजुट भारत के अग्रदूत बने, हाल ही में इस शो ने अपना 200वां एपिसोड पूरा किया।
आगामी एपिसोड्स में लोगों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जहां भीम की दुनिया पूरी तरह से टूट जाती है। एक तरफ जहां उनकी बुआ, मीराबाई (फाल्गुनी दवे) को ऊंची जात की वजह से चोट लग जाती है। तो वहीं दूसरी तरफ महाराज भीमराव (आयुध भानुशाली) को चोट पहुंचाने और उसके परिवार को परेशान करने की योजना बनाता है, इसलिए वह मीरा बाई को मृत्यु के करीब पहुंचाने की पूरी योजना बना चुका है। उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना बहुत जरूरी है और उसके लिए, भीमाबाई (नेहा जोशी) को चारपाई की जरूरत है ताकि वह मीराबाई को उस पर लिटाकर अस्पताल ले जा सके। लेकिन एक चारपाई लेने के लिए उसके पास अपने सोने के झुमकों को बेचने के अलावा कोई भी विकल्प नहीं होता। भीम देखता है कि उसके पिता बर्तन धो रहे हैं और झाड़ू पोंछा लगा रहे हैं।
कैसे ये चीजे भीम को प्रभावित करेंगी? इस एपिसोड में आगे क्या होगा इसके बारे में विस्तार से बताते हुए, नेहा जोशी (भीमाबाई) ने कहा, ‘‘यह एपिसोड भीमराव और उनके परिवार के बीच के अटूट प्यार पर जोर देता है। वे एक-दूसरे के लिए बहुत बड़ी ताकत हैं और हर मुश्किल स्थिति का बहुत ही धैर्य और साहस के साथ सामना करते हैं। लेकिन इस अन्याय की सजा उसकी मां और बुआ को मिलती है, जो भीमराव को बहुत ही गहराई तक प्रभावित करता है। इस एपिसोड में बहुत सारी भावनाएं, ड्रामा और दिल को छू लेने वाले सीन्स हैं जोकि निश्चित रूप से दर्शकों की आंखो में आंसू लेकर आएंगे।‘‘
अधिक जानने के लिए, बने रहे एण्डटीवी के शो ‘एक महानायक डॉ बी.आर आम्बेडकर‘ के साथ, हर सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे।
RELATED ARTICLES
20 January 2021 08:56 PM
भारत अपडेट डॉट कॉम एक हिंदी स्वतंत्र पोर्टल है, जिसे शुरू करने के पीछे हमारा यही मक़सद है कि हम प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी परोस सकें। हम कोई बड़े मीडिया घराने नहीं हैं बल्कि हम तो सीमित संसाधनों के साथ पत्रकारिता करने वाले हैं। कौन नहीं जानता कि सत्य और मौलिकता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हमारी भी यही ताक़त है। हमारे पास ग्राउंड रिपोर्ट्स हैं, हमारे पास सत्य है, हमारे पास वो पत्रकारिता है, जो इसे ओरों से विशिष्ट बनाने का माद्दा रखती है।
'भारत अपडेट' शुरू करने के पीछे एक टीस भी है। वो यह कि मैनस्ट्रीम मीडिया वो नहीं दिखाती, जो उन्हें दिखाना चाहिए। चीखना-चिल्लाना भला कौनसी पत्रकारिता का नाम है ? तेज़ बोलकर समस्या का निवारण कैसे हो सकता है भला? यह तो खुद अपने आप में एक समस्या ही है। टीवी से मुद्दे ग़ायब होते जा रहे हैं, हां टीआरपी जरूर हासिल की जा रही है। दर्शक इनमें उलझ कर रह जाता है। इसे पत्रकारिता तो नहीं कहा जा सकता। हम तो कतई इसे पत्रकारिता नहीं कहेंगे।
हमारे पास कुछ मुट्ठी भर लोग हैं, या यूं कहें कि ना के बराबर ही हैं। लेकिन जो हैं, वो अपने काम को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण मानने वालों में से हैं। खर्चे भी सामर्थ्य से कुछ ज्यादा हैं और इसलिए समय भी बहुत अधिक नहीं है। ऊपर से अजीयतों से भरी राहें हमारे मुंह-नाक चिढ़ाने को सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं।
हमारे साथ कोई है तो वो हैं- आप। हमारी इस मुहिम में आपकी हौसलाअफजाई की जरूरत पड़ेगी। उम्मीद है हमारी गलतियों से आप हमें गिरने नहीं देंगे। बदले में हम आपको वो देंगे, जो आपको आज के दौर में कोई नहीं देगा और वो है- सच्ची पत्रकारिता।
आपका
-बाबूलाल नागा
एडिटर, भारत अपडेट
bharatupdate20@gmail.com
+919829165513
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by Bharat Update| Designed by amoadvisor.com