17 February 2021 04:07 PM
भारत अपडेट। एण्डटीवी के शोज में एक के बाद एक इतनी सारी नाटकीय घटनाएं देखने को मिलती हैं कि मुंह से बस एक ही बात निकलती है-इसे कहते हैं असली ड्रामा! इन दमदार और दिलचस्प घटनाओं ने सभी शोज को और भी बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। ‘भाबीजी घर पर हैं’ के दर्शकों को अनिता भाबी (नेहा पेंडसे) के माॅडर्न काॅलोनी लौटने और सबकी प्रतिक्रिया देखने के लिए तैयार रहना चाहिए। दूसरी ओर, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ शो की कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) थप्पड़बाज अंदाज में नजर आ रही हैं। नींद में ही कटोरी अम्मा के जोरदार थप्पड़ चल रहे हैं! दर्शकों के लिए यह देखना भी दिलचस्प होगा कि ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं’ में क्या इंद्रेश (आशीष कादियान) की जान बचाने के लिए, स्वाति (तन्वी डोगरा), देवेश (धीरज राय) से शादी कर लेगी? और ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’ की हमारी बेधड़क गुड़िया (सारिका बहरोलिया) ने सरला (समता सागर) और स्वीटी (श्वेता राजपूत) के लिए आखिर क्या सोच रखा है?
रोहिताश्व गौड़ (मनमोहन तिवारी) कहते हैं, ‘‘अनिता भाबी वापस लौट आई हैं! और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि मनमोहन तिवारी अपनी चहेती भाबी के लौटने की खबर से सबसे ज्यादा खुश हैं। तिवारी जी काफी समय से अपनी प्यारी भाबी के बिना अकेले हो गए थे और अब जबकि वह वापस लौट रही हैं तो उनके रंगीन दिन भी वापस लौट आएंगे। अब वह अपनी भाबी को खुश करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने वाला है। आखिर, भाबीजी घर पर हैं!’’ हिमानी शिवपुरी (कटोरी अम्मा) कहती हैं, ‘‘अक्सर लोग बुजुर्ग महिला की गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जब कटोरी अम्मा नींद में चलते हुए अजीबोगरीब हरकतें करती हैं तो फिर सिंह परिवार पर क्या बीतने वाली है? हर तरफ बस कोहराम मचा है! दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) से लेकर कमलेश (संजय चैधरी) तक और हो सकता है कमिशनर (किशोर भानूशाली), भी अम्मा का शिकार बन जाए।’’ तन्वी डोगरा (स्वाति) कहती हैं, ‘‘संतोषी मां (ग्रेसी) के मार्गदर्शन से उनकी भक्त को हमेशा से मुश्किलों से बाहर आने का रास्ता मिल जाता है। लेकिन क्या वह अपने पति परमेश्वर, इंद्रेश की मौत को टालने में कामयाब हो पाएगी? स्वाति ने तय कर लिया है कि वह बबली के असली कातिलों का पता लगा कर इंद्रेश को बचा लेगी।’’ सारिका बहरोलिया (गुड़िया) कहती है, ‘‘पूरी दुनिया में सास-बहू का रिश्ता नोंकझोंक के लिए मशहूर है। अपने मनमौजी स्वभाव के लिए जानी जाने वाली गुड़िया, सरला और स्वीटी का नाम एक प्रतियोगिता में लिखवा देती है। इस प्रतियोगिता में सास-बहू को मिलकर काम करना होगा और क्या पता इससे उनका रिश्ता भी मजबूत हो जाए?’’
ढेर सारी मस्ती और ड्रामा का आनंद उठाने के लिए देखिए, ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं‘ रात 9 बजे, ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘, रात 9ः30 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ रात 10 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ रात 10ः30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार केवल एण्डटीवी पर।
RELATED ARTICLES
25 February 2021 05:20 PM
09 June 2020 04:45 PM
भारत अपडेट डॉट कॉम एक हिंदी स्वतंत्र पोर्टल है, जिसे शुरू करने के पीछे हमारा यही मक़सद है कि हम प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी परोस सकें। हम कोई बड़े मीडिया घराने नहीं हैं बल्कि हम तो सीमित संसाधनों के साथ पत्रकारिता करने वाले हैं। कौन नहीं जानता कि सत्य और मौलिकता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हमारी भी यही ताक़त है। हमारे पास ग्राउंड रिपोर्ट्स हैं, हमारे पास सत्य है, हमारे पास वो पत्रकारिता है, जो इसे ओरों से विशिष्ट बनाने का माद्दा रखती है।
'भारत अपडेट' शुरू करने के पीछे एक टीस भी है। वो यह कि मैनस्ट्रीम मीडिया वो नहीं दिखाती, जो उन्हें दिखाना चाहिए। चीखना-चिल्लाना भला कौनसी पत्रकारिता का नाम है ? तेज़ बोलकर समस्या का निवारण कैसे हो सकता है भला? यह तो खुद अपने आप में एक समस्या ही है। टीवी से मुद्दे ग़ायब होते जा रहे हैं, हां टीआरपी जरूर हासिल की जा रही है। दर्शक इनमें उलझ कर रह जाता है। इसे पत्रकारिता तो नहीं कहा जा सकता। हम तो कतई इसे पत्रकारिता नहीं कहेंगे।
हमारे पास कुछ मुट्ठी भर लोग हैं, या यूं कहें कि ना के बराबर ही हैं। लेकिन जो हैं, वो अपने काम को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण मानने वालों में से हैं। खर्चे भी सामर्थ्य से कुछ ज्यादा हैं और इसलिए समय भी बहुत अधिक नहीं है। ऊपर से अजीयतों से भरी राहें हमारे मुंह-नाक चिढ़ाने को सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं।
हमारे साथ कोई है तो वो हैं- आप। हमारी इस मुहिम में आपकी हौसलाअफजाई की जरूरत पड़ेगी। उम्मीद है हमारी गलतियों से आप हमें गिरने नहीं देंगे। बदले में हम आपको वो देंगे, जो आपको आज के दौर में कोई नहीं देगा और वो है- सच्ची पत्रकारिता।
आपका
-बाबूलाल नागा
एडिटर, भारत अपडेट
bharatupdate20@gmail.com
+919829165513
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by Bharat Update| Designed by amoadvisor.com