20 January 2021 06:15 PM
भारत अपडेट। अक्सर ‘‘छोटा पैकेट बड़ा धमाका‘‘ के रूप में जानी जाने वाली, वैष्णवी प्रजापति एण्डटीवी के शो ‘येशु‘ में एक अंधी लड़की ‘नीमा‘ की भूमिका निभाने के लिए बिलकुल तैयार हैं। नीमा रबी गुरूजी की बेटी है। गुरूजी उसी गांव में रहते हैं जहां येशु (विवान शाह) रहता है जिसकी वजह से उसका सामना नीमा से होता है, जोकि ईश्वर और शक्तियों पर बिलकुल भी यकीन नहीं करती। येशु उसके इस अलग नजरिए से बहुत ही ज्यादा हैरान हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद भी वह उसकी स्थिति को समझने और उसकी मदद करने की कोशिश करता है। हालांकि, नीमा अपने अंधे होने के कारण बहुत दुखी होती है क्योंकि इसकी वजह से वो खुद को बहुत असहाय महसूस करती है और उसकी इस स्थिति का जिम्मेदार वो ईश्वर को मानती हैं। उसके इस दुःख को समझते हुए, येशु उसके सामने मदद का हाथ बढ़ाते हैं और आखिरकार नीमा को उसकी आंखों की रोशनी वापस मिल जाती है।
येशु के इस चमत्कार से हैरान, नीमा उसका सम्मान करना शुरू कर देती है और उसकी गरिमा को मानने लगती है। अपनी इस भूमिका के बारे में बात करते हुए नीमा (वैष्णवी प्रजापति) ने कहा, ‘मैंने अपने पिछले शोज में जितने भी किरदार निभाए हैं नीमा का किरदार उनसे एकदम अलग है। एक अंधी लड़की की भूमिका निभाना सिर्फ मुश्किल ही नहीं है बल्कि यह कई लेवल्स पर आपके लिए बड़ी चुनौती भी है। जब मैंने इस भूमिका के लिए साइन किया था, तो मैं अपनी आंखें बंद करके चलती थी और चीजें इधर-उधर रखकर रिहर्सल करती थी ताकि यह ज्यादा से ज्यादा असली लगे। पहला सीन बहुत कठिन था, लेकिन रिहर्सल्स के साथ, मैं इसे आसानी से करने में सक्षम रही। अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, नीमा का दिल बहुत ही कोमल है, लेकिन अपने अंधेपन के कारण, जिंदगी के और ईश्वर के प्रति उसका नजरिया थोड़ा कड़वा है। उसके अंदर इतनी कड़वाहट होने के बावजूद, येशु उसे इस स्थिति से बाहर निकलने में उसकी मदद करता है। आखिरकार, नीमा खुद को येशु का आभारी मानती है और उसका सम्मान करना शुरू कर देती है। मैं खुद को इस नए किरदार में देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक हूं, और मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को मेरा काम पसंद आएगा।‘
‘येशु‘ के आगामी एपिसोड्स में वैष्णवी प्रजापति को नीमा के रूप में देखिए, हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर।
RELATED ARTICLES
25 February 2021 05:20 PM
16 February 2021 07:22 PM
भारत अपडेट डॉट कॉम एक हिंदी स्वतंत्र पोर्टल है, जिसे शुरू करने के पीछे हमारा यही मक़सद है कि हम प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी परोस सकें। हम कोई बड़े मीडिया घराने नहीं हैं बल्कि हम तो सीमित संसाधनों के साथ पत्रकारिता करने वाले हैं। कौन नहीं जानता कि सत्य और मौलिकता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हमारी भी यही ताक़त है। हमारे पास ग्राउंड रिपोर्ट्स हैं, हमारे पास सत्य है, हमारे पास वो पत्रकारिता है, जो इसे ओरों से विशिष्ट बनाने का माद्दा रखती है।
'भारत अपडेट' शुरू करने के पीछे एक टीस भी है। वो यह कि मैनस्ट्रीम मीडिया वो नहीं दिखाती, जो उन्हें दिखाना चाहिए। चीखना-चिल्लाना भला कौनसी पत्रकारिता का नाम है ? तेज़ बोलकर समस्या का निवारण कैसे हो सकता है भला? यह तो खुद अपने आप में एक समस्या ही है। टीवी से मुद्दे ग़ायब होते जा रहे हैं, हां टीआरपी जरूर हासिल की जा रही है। दर्शक इनमें उलझ कर रह जाता है। इसे पत्रकारिता तो नहीं कहा जा सकता। हम तो कतई इसे पत्रकारिता नहीं कहेंगे।
हमारे पास कुछ मुट्ठी भर लोग हैं, या यूं कहें कि ना के बराबर ही हैं। लेकिन जो हैं, वो अपने काम को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण मानने वालों में से हैं। खर्चे भी सामर्थ्य से कुछ ज्यादा हैं और इसलिए समय भी बहुत अधिक नहीं है। ऊपर से अजीयतों से भरी राहें हमारे मुंह-नाक चिढ़ाने को सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं।
हमारे साथ कोई है तो वो हैं- आप। हमारी इस मुहिम में आपकी हौसलाअफजाई की जरूरत पड़ेगी। उम्मीद है हमारी गलतियों से आप हमें गिरने नहीं देंगे। बदले में हम आपको वो देंगे, जो आपको आज के दौर में कोई नहीं देगा और वो है- सच्ची पत्रकारिता।
आपका
-बाबूलाल नागा
एडिटर, भारत अपडेट
bharatupdate20@gmail.com
+919829165513
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by Bharat Update| Designed by amoadvisor.com