31 May 2020 01:57 PM
-बाबूलाल नागा
भारत अपडेट न्यूज, जोबनेर। कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन की स्थिति में किराए की दुकानों में व्यापार करने वाले जोबनेर कस्बे के कई दुकानदारों के सामने किराया राशि चुकाने का संकट आ खड़ा हुआ है। लॉकडाउन में मिली छूट के बाद आस-पास के कई गांवों व कस्बों में बाजार खुलने से व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पर जोबनेर में कोरोना पाॅजिटिव मामला सामने आने के बाद से पिछले 25 दिनों से बाजार पूरी तरह से बंद है। इस कारण व्यापारी अपने प्रतिष्ठान भी नहीं खोल पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में बंद पड़ी दुकानों का किराया चुकाना भी उनके लिए मुश्किल साबित होता जा रहा है।
इस मुश्किल संकट में दुकानदारों का दर्द समझते हुए आज जोबनेर निवासी मुकंद राम जाजोरिया ने अपने किरायेदारों के हित में एक अहम निर्णय लिया। उन्होंने कस्बे के रेनवाल और जयपुर रोड स्थित अपनी 17 दुकानों का 2 महीने का किराया माफ कर एक अनुकरणीय पहल की है। ये सभी दुकानें लॉकडाउन के दौरान 2 महीने से बंद हैं।
मुकंद राम जाजोरिया ने कहा कि इस समय कोरोना की वजह से सब आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। मैंने भी अपने दुकान किरायदारों के इस संकट को समझा और अपनी स्वयं की इच्छा से उनका दुकान किराया माफ करने का आज ये निर्णय लिया।
जोबनेर व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित छाबड़ा ने कहा कि व्यापार मंडल मुकंद राम जाजोरिया की इस सराहनीय पहल का स्वागत करता है। कस्बे में पहले भी इस तरह की पहल दो दुकान मालिकों द्वारा की जा चुकी है। कस्बे के एक मकान मालिक मयंक नागा ने भी किराये पर रह रहे अपने किरायेदार का किराया माफ किया है। मैंने स्वयं भी अपने किरायेदार का मकान किराया माफ किया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार अपनी किराये की दुकान का किराया चुकाने में अक्षम हंै और उनका किराया दुकान मालिक माफ करता है तो निश्चित रूप से यह एक सराहनीय कदम है।
जोबनेर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष कुमावत ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के इस संकट की घड़ी में मुकंद राम जाजोरिया का यह साहसी कदम स्वागत योग्य है।
निश्चित ही जोबनेर कस्बे के दुकान मालिक मुकंद राम जाजोरिया ने सह्रदयता का उदाहरण देते हुए इस तरह दुकानों का किराया माफ करने की घोषणा कर एक मिसाल पेश की हैं। उनकी इस घोषणा से दुकानदार राहत महसूस कर रहे हैं। दुकानों के किरायेदारों एवं उनके परिवारों को मुकंद राम जाजोरिया की इस पहल से संबल मिलेगा।
RELATED ARTICLES
25 February 2021 05:20 PM
भारत अपडेट डॉट कॉम एक हिंदी स्वतंत्र पोर्टल है, जिसे शुरू करने के पीछे हमारा यही मक़सद है कि हम प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी परोस सकें। हम कोई बड़े मीडिया घराने नहीं हैं बल्कि हम तो सीमित संसाधनों के साथ पत्रकारिता करने वाले हैं। कौन नहीं जानता कि सत्य और मौलिकता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हमारी भी यही ताक़त है। हमारे पास ग्राउंड रिपोर्ट्स हैं, हमारे पास सत्य है, हमारे पास वो पत्रकारिता है, जो इसे ओरों से विशिष्ट बनाने का माद्दा रखती है।
'भारत अपडेट' शुरू करने के पीछे एक टीस भी है। वो यह कि मैनस्ट्रीम मीडिया वो नहीं दिखाती, जो उन्हें दिखाना चाहिए। चीखना-चिल्लाना भला कौनसी पत्रकारिता का नाम है ? तेज़ बोलकर समस्या का निवारण कैसे हो सकता है भला? यह तो खुद अपने आप में एक समस्या ही है। टीवी से मुद्दे ग़ायब होते जा रहे हैं, हां टीआरपी जरूर हासिल की जा रही है। दर्शक इनमें उलझ कर रह जाता है। इसे पत्रकारिता तो नहीं कहा जा सकता। हम तो कतई इसे पत्रकारिता नहीं कहेंगे।
हमारे पास कुछ मुट्ठी भर लोग हैं, या यूं कहें कि ना के बराबर ही हैं। लेकिन जो हैं, वो अपने काम को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण मानने वालों में से हैं। खर्चे भी सामर्थ्य से कुछ ज्यादा हैं और इसलिए समय भी बहुत अधिक नहीं है। ऊपर से अजीयतों से भरी राहें हमारे मुंह-नाक चिढ़ाने को सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं।
हमारे साथ कोई है तो वो हैं- आप। हमारी इस मुहिम में आपकी हौसलाअफजाई की जरूरत पड़ेगी। उम्मीद है हमारी गलतियों से आप हमें गिरने नहीं देंगे। बदले में हम आपको वो देंगे, जो आपको आज के दौर में कोई नहीं देगा और वो है- सच्ची पत्रकारिता।
आपका
-बाबूलाल नागा
एडिटर, भारत अपडेट
bharatupdate20@gmail.com
+919829165513
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by Bharat Update| Designed by amoadvisor.com