10 November 2020 08:37 PM
-अशफाक कायमखानी
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नुआ गांव के लाडले व भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अशफाक हुसैन को अजमेर की नामी दरगाह संत सुफी ख्वाजा मईनुद्दीन चिस्ती का आज नाजिम नियुक्त किया गया है।
रिटायर्ड आईएएस अशफाक हुसैन इससे पहले भी अजमेर दरगाह के 1997-से 2000 व जुलाई 2014-से अक्टूबर 2016 तक दो दफा नाजिम रह चुके हैं।
अपनी सरकारी सेवाकाल में अशफाक हुसैन विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के अलावा दौसा के जिला कलेक्टर रह चुके हैं। अशफाक हुसैन के परिवार को अधिकारियों की खान कहा जाता है। अशफाक हुसैन के बड़े भाई मरहूम लियाकत अली खान राजस्थान में आईजी पुलिस रहे हैं व छोटे भाई जाकीर हुसैन हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर के पद पर वर्तमान में पदस्थापित है। इनका भतीजा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शाहीन अली राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इनकी पुत्री फराह हुसैन आईआरएस है तो दामाद कमर जमन चौधरी भारतीय प्रशासनिक सेवा के राजस्थान केडर में अधिकारी है। उक्त अधिकारियों के अलावा इनके परिवारजन आर्मी में भी उच्च अधिकारी है वे रहे हैं।
कुल मिलाकर यह है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अशफाक हुसैन अपनी सरकारी सेवा काल में कुशल व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के तौर पर जाने जाते रहे हैं। आज उनके विश्व प्रसिद्ध दरगाह अजमेर के नाजिम पद पर नियुक्त होने से भारत भर में अच्छा संदेश जाना माना जा रहा है।
RELATED ARTICLES
20 January 2021 08:56 PM
भारत अपडेट डॉट कॉम एक हिंदी स्वतंत्र पोर्टल है, जिसे शुरू करने के पीछे हमारा यही मक़सद है कि हम प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी परोस सकें। हम कोई बड़े मीडिया घराने नहीं हैं बल्कि हम तो सीमित संसाधनों के साथ पत्रकारिता करने वाले हैं। कौन नहीं जानता कि सत्य और मौलिकता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हमारी भी यही ताक़त है। हमारे पास ग्राउंड रिपोर्ट्स हैं, हमारे पास सत्य है, हमारे पास वो पत्रकारिता है, जो इसे ओरों से विशिष्ट बनाने का माद्दा रखती है।
'भारत अपडेट' शुरू करने के पीछे एक टीस भी है। वो यह कि मैनस्ट्रीम मीडिया वो नहीं दिखाती, जो उन्हें दिखाना चाहिए। चीखना-चिल्लाना भला कौनसी पत्रकारिता का नाम है ? तेज़ बोलकर समस्या का निवारण कैसे हो सकता है भला? यह तो खुद अपने आप में एक समस्या ही है। टीवी से मुद्दे ग़ायब होते जा रहे हैं, हां टीआरपी जरूर हासिल की जा रही है। दर्शक इनमें उलझ कर रह जाता है। इसे पत्रकारिता तो नहीं कहा जा सकता। हम तो कतई इसे पत्रकारिता नहीं कहेंगे।
हमारे पास कुछ मुट्ठी भर लोग हैं, या यूं कहें कि ना के बराबर ही हैं। लेकिन जो हैं, वो अपने काम को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण मानने वालों में से हैं। खर्चे भी सामर्थ्य से कुछ ज्यादा हैं और इसलिए समय भी बहुत अधिक नहीं है। ऊपर से अजीयतों से भरी राहें हमारे मुंह-नाक चिढ़ाने को सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं।
हमारे साथ कोई है तो वो हैं- आप। हमारी इस मुहिम में आपकी हौसलाअफजाई की जरूरत पड़ेगी। उम्मीद है हमारी गलतियों से आप हमें गिरने नहीं देंगे। बदले में हम आपको वो देंगे, जो आपको आज के दौर में कोई नहीं देगा और वो है- सच्ची पत्रकारिता।
आपका
-बाबूलाल नागा
एडिटर, भारत अपडेट
bharatupdate20@gmail.com
+919829165513
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by Bharat Update| Designed by amoadvisor.com