भारत अपडेट न्यूज। ‘नई सोच-युवा जोश‘ टीम के सदस्य इस कोरोना महामारी में कई दिनों से लोगों की मदद कर रहे हैं। पूरी टीम कोपागंज चुंगी पर राहगीरों की सेवा में लगी है। ग्रुप के संचालन सलमान एजाज का कहना है कि जो लोग मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कई अन्य जगहों से अपने घरों के लिए लौट रहे हैं।
लाॅकडाउन की वजह से दुकाने व ढाबे इत्यादि बंद होने की वजह से उनको भुख व प्यास का सामना करना पड़ रहा है। ग्रुप के उपाध्यक्ष मोव नईम भी अपने टीम के लोगों के साथ मिलकर मदद कर रहे हैं और इरफान बिन अजीज सऊदी में रह कर भी यहां के लोगों को हौसला दे रहे हैं। वे हर तरह का सहयोग दे रहे हैं।
इरफान बिन अजीज ने बताया कि इस काम को सफल बनाने में सबसे बड़ा हाथ हमारे सभी टीम मेंबर्स का है। अतहर (CBM), आमिर होजैफा अंसारी, अख्तर फैजान नौशाद सहित कई लोग हमारी इस मुहिम में साथ दे रहे हैं।