26.4 C
New York
Wednesday, August 5, 2026
Homeराजस्थानअदाणी फाउंडेशन ने नवोदय विद्यालय में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 123 विद्यार्थियों...

अदाणी फाउंडेशन ने नवोदय विद्यालय में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 123 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

जयपुर। अदाणी फाउंडेशन अपनी सीएसआर पहल के तहत स्थानीय लोगों तक बेहतर और सहज रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा इकाई का संचालन कर रहा है। यह इकाई ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी पहल के तहत बारां जिले के अटरू उपखंड मुख्यालय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

हाल के दिनों में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण छात्रों में सर्दी, जुकाम, बुखार, त्वचा रोग और अन्य मौसमी संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए, विद्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सा दल ने विद्यार्थियों की जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया।

शिविर में कुल 123 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 74 बालक और 49 बालिकाएं शामिल थीं। जांच के दौरान सर्दी-जुकाम, बुखार, एलर्जी, त्वचा रोग, सिरदर्द, पाचन संबंधी समस्याओं तथा अन्य मौसमी बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार किया गया। आवश्यकता के अनुसार सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस दौरान, छात्रों को स्वास्थ्य सुरक्षा, मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों।

अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य सिर्फ उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समुदाय और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना भी है। इसी सोच के साथ फाउंडेशन लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिससे लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें और वे बेहतर स्वास्थ्य के प्रति सजग बन सकें।

Bharat Update
Bharat Update
भारत अपडेट डॉट कॉम एक हिंदी स्वतंत्र पोर्टल है, जिसे शुरू करने के पीछे हमारा यही मक़सद है कि हम प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी परोस सकें। हम कोई बड़े मीडिया घराने नहीं हैं बल्कि हम तो सीमित संसाधनों के साथ पत्रकारिता करने वाले हैं। कौन नहीं जानता कि सत्य और मौलिकता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हमारी भी यही ताक़त है। हमारे पास ग्राउंड रिपोर्ट्स हैं, हमारे पास सत्य है, हमारे पास वो पत्रकारिता है, जो इसे ओरों से विशिष्ट बनाने का माद्दा रखती है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments