26.2 C
New York
Thursday, August 20, 2026
Homeराजस्थानजयपुर लाइवफिल्म ‘मस्त महिला मंडली’ की स्क्रीनिंग 23 अगस्त को जयपुर में

फिल्म ‘मस्त महिला मंडली’ की स्क्रीनिंग 23 अगस्त को जयपुर में

जयपुर। मुंबई की 10 महिलाओं द्वारा स्मार्टफोन के माध्यम से तैयार की गई 72 मिनट की सामुदायिक डॉक्यूमेंट्री ‘मस्त महिला मंडली’ की फिल्म स्क्रीनिंग जयपुर में 23 अगस्त को दोपहर 12 से 3 बजे तक जवाहर कला केंद्र, रंगायन में आयोजित की जाएगी। यह पहल गैर-सरकारी संगठन कोरो इंडिया के ‘ राइट टू पी– पेशाब का अधिकार’ अभियान से जुड़ी महिलाओं की सामुदायिक यात्रा पर आधारित है।

जयपुर में आयोजित होने वाले फिल्म स्क्रीनिंग का उद्देश्य महिलाओं और समुदाय के अनुभवों को स्मार्टफोन के माध्यम से दर्ज करने, अपनी कहानी स्वयं कहने तथा सामुदायिक मुद्दों पर फिल्म और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने की समझ विकसित करना है।

कार्यक्रम में ‘मस्त महिला मंडली’ द्वारा  मोबाइल से फिल्म बनाने, कहानी को व्यवस्थित करने, इंटरव्यू एवं अनुभवों को रिकॉर्ड करने तथा स्थानीय मुद्दों को डिजिटल माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने लाने से संबंधित अनुभव साझा किये  जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, ‘मस्त महिला मंडली’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि महिलाओं द्वारा अपने अनुभवों और अधिकारों को अपनी आवाज में सामने लाने की सामुदायिक पहल है। इसी दृष्टि से जयपुर में होने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम भी महिलाओं की भागीदारी और सामुदायिक नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान फिल्म निर्माण से जुड़े अनुभवों, महिलाओं की भागीदारी और सामुदायिक सिनेमा की संभावनाओं पर संवाद भी किया जाएगा।

 

Bharat Update
Bharat Update
भारत अपडेट डॉट कॉम एक हिंदी स्वतंत्र पोर्टल है, जिसे शुरू करने के पीछे हमारा यही मक़सद है कि हम प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी परोस सकें। हम कोई बड़े मीडिया घराने नहीं हैं बल्कि हम तो सीमित संसाधनों के साथ पत्रकारिता करने वाले हैं। कौन नहीं जानता कि सत्य और मौलिकता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हमारी भी यही ताक़त है। हमारे पास ग्राउंड रिपोर्ट्स हैं, हमारे पास सत्य है, हमारे पास वो पत्रकारिता है, जो इसे ओरों से विशिष्ट बनाने का माद्दा रखती है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments