0.8 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
Homeराजनीतिमध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के प्रभारी बने राष्ट्रीय महासचिव आर...

मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के प्रभारी बने राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल

टीम भारत अपडेट, भोपाल। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। पिछले दिनों अपना दल (एस) ने लखनऊ के गांधी भवन प्रेक्षागृह में अपनी जिला स्तरीय मासिक संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मध्य प्रदेश का प्रभार आर बी सिंह को सौंपे जाने की घोषणा की।

इस नियुक्ति पर आर बी सिंह पटेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि “पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।”

गौरतलब है कि इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्र सरकार के जाति जनगणना कराने के ऐतिहासिक फैसले की जमकर सराहना की। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि यह फैसला समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने में मददगार साबित होगा।

मध्य प्रदेश में पार्टी की नई रणनीति के तहत संगठन को मजबूती मिलना तय है, वहीं प्रभारी की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Bharat Update
Bharat Update
भारत अपडेट डॉट कॉम एक हिंदी स्वतंत्र पोर्टल है, जिसे शुरू करने के पीछे हमारा यही मक़सद है कि हम प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी परोस सकें। हम कोई बड़े मीडिया घराने नहीं हैं बल्कि हम तो सीमित संसाधनों के साथ पत्रकारिता करने वाले हैं। कौन नहीं जानता कि सत्य और मौलिकता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हमारी भी यही ताक़त है। हमारे पास ग्राउंड रिपोर्ट्स हैं, हमारे पास सत्य है, हमारे पास वो पत्रकारिता है, जो इसे ओरों से विशिष्ट बनाने का माद्दा रखती है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments