17.6 C
Jaipur
Monday, March 20, 2023
Homeविविधमनोरंजनअनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म में पत्रलेखा? सोशल मीडिया पर शूटिंग की...

अनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म में पत्रलेखा? सोशल मीडिया पर शूटिंग की एक पिक्चर पोस्ट करके पत्रलेखा ने फैंस के बीच दौड़ा दी जिज्ञासा की लहर

टीम भारत अपडेट।  पत्रलेखा अपने दिलचस्प प्रोजेक्ट्स के माध्यम से फैंस और दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हॉटस्टार की आर या पार के साथ पत्रलेखा के लिए इस वर्ष की शुरुआत धमाकेदार रही है। इसमें उनकी भूमिका को खूब सराहना मिली। जहाँ वर्ष 2022 में पत्रलेखा बेहद व्यस्त रहीं, वहीं वर्ष 2023 में भी उनके पास शानदार प्रोजेक्ट्स की भरमार है।
पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर अपने निर्देशक अनुभव सिन्हा की पिक्चर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कप्तान @anubhavsinha काम पर।” इसे देखते ही फैंस के बीच जिज्ञासा की लहर दौड़ पड़ी। और इसने उन्होंने यह अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया कि क्या वे अभिनव सिन्हा के अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं?
इस बीच टीम के एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की कि पत्रलेखा कुख्यात कंधार अपहरण पर आधारित एक प्रोजेक्ट में एक प्रतिष्ठित किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी। प्रोजेक्ट का नाम अभी उजागर नहीं किया गया है।
इसके अलावा पत्रलेखा राज डीके की गुलकंद टेल्स, लव रंजन की कॉमेडी ड्रामा- हीर सारा में दिखाई देंगी, जो लड़कियों की रोड ट्रिप पर आधारित है। वर्ष 2023 में पत्रलेखा के पास विभिन्न विषयों पर आधारित कई प्रोजेक्ट्स की भरमार है, ऐसे में उनके लिए यह एक व्यस्त वर्ष होने जा रहा है।
Bharat Update
Bharat Update
भारत अपडेट डॉट कॉम एक हिंदी स्वतंत्र पोर्टल है, जिसे शुरू करने के पीछे हमारा यही मक़सद है कि हम प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी परोस सकें। हम कोई बड़े मीडिया घराने नहीं हैं बल्कि हम तो सीमित संसाधनों के साथ पत्रकारिता करने वाले हैं। कौन नहीं जानता कि सत्य और मौलिकता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हमारी भी यही ताक़त है। हमारे पास ग्राउंड रिपोर्ट्स हैं, हमारे पास सत्य है, हमारे पास वो पत्रकारिता है, जो इसे ओरों से विशिष्ट बनाने का माद्दा रखती है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments